Bharat Bandh: किसानों का 27 सितंबर को भारत बंद, जानें क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 05:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन बीते करीब 10 माह जारी है लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। वहीं इस कृषि कानून को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने एक बार फिर भारत बंद का ऐलान किया है। 27 सितंबर को देशभर में एक बार फिर से किसान भारत बंद करेंगे।   किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

PunjabKesari

भारत बंद का क्या है समय?
संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम ने कहा कि बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए आहूत किया गया है। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट रहेगी। भारत बंद स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया जाएगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने हालांकि राजनीतिक दलों से भी समर्थन मांगा है, पर उसकी नीति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंच साझा नहीं करने की है।  " भारत बंद" की योजना के लिए श्रमिक संघों, ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों और छात्र संघों, महिला संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के संघों को शामिल किया जा रहा है।  दिल्ली की सीमाओं पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। किसान संगठनों ने कहा है कि वह दिल्ली के अंदर जाकर तो विरोध नहीं करेंगे लेकिन सीमाओं पर रोड ब्लाक किए जाएंगे।


जानें क्या खुला रहेगा

  • अस्पताल, केमिस्ट शॉप (दवाई की दुकान) एंबुलेंस समेत अन्य मेडिकल से जुड़ी सारी सेवाएं खुली रहेंगी।
  • फायर ब्रिगेड, व्यक्तिगत इमरजेंसी जैसी किसी भी धटना से जुड़े कार्यक्रमों और कामों को नहीं रोका जाएगा।
  • कोरोना से जुड़ी किसी भी सर्विस को बाधित नहीं किया जाएगा।
  • अगर किसी छात्र को परीक्षा या इंटरव्यू में जाना है तो उसे भी नहीं रोका जाएगा।


ये सभी रहेंगे बंद

  • केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं.
  • बाजार, दुकान और उद्योग 
  •  स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और सभी तरह के शिक्षण संस्थान
  • हर तरह का सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन
  • किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम


लाखों स्टूडेंट्स को हो सकती है परेशानी
आपको बतां दे कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम 27 सितंबर को हैं जिसके चलते भारत बंद से दिल्ली-एनसीआर में लाखों स्टूडेंट्स को परेशानी हो सकती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम 27 सितंबर को हैं। एग्जाम दिल्ली-एनसीआर के कई सेंटरों पर होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के मनजीत सिंह राय ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में किसी भी एग्जाम देने वाले स्टूडेंट को नहीं रोका जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News