Bank Holidays: इस सप्ताह 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, जानें कब और कहां नहीं होंगे कामकाज, तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 01:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क। जून का महीना शुरू हो चुका है और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार इस महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवकाशों के साथ-साथ हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार शामिल हैं। अगर आप इस हफ़्ते बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम करने की सोच रहे हैं तो पहले इन छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर देख लें ताकि कोई दिक्कत न हो।
इस हफ़्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
इस हफ़्ते बैंकों में लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा खासकर केरल में:
- 6 जून (गुरुवार): केरल में बकरीद की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 7 जून (शुक्रवार): पूरे देश में ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जाएगा जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 8 जून (शनिवार): रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
इसका मतलब है कि केरल के लोगों को इस हफ़्ते तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है।
जून 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगर आप जून में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो इन तारीखों का ध्यान रखें:
तारीख | बंद रहने का कारण | बैंक कहाँ रहेंगे बंद |
---|---|---|
1 जून | रविवार | पूरे देश में |
6 जून | ईद-उल-अज़हा | केरल |
7 जून | ईद-उल-अज़हा | पूरे देश में |
8 जून | रविवार | पूरे देश में |
11 जून | संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा | हिमाचल प्रदेश (शिमला) और सिक्किम (गंगटोक) |
14 जून | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
15 जून | रविवार | पूरे देश में |
21 जून | वट पूर्णिमा | महाराष्ट्र (मुंबई और बेलापुर) |
22 जून | रविवार | पूरे देश में |
26 जून | जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस | जम्मू और श्रीनगर |
28 जून | चौथा शनिवार | देश भर में |
29 जून | रविवार | देशभर में |
30 जून | रेम्ना नी | मिजोरम (आइजोल) |
यह भी पढ़ें: भारत के किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं कंडोम?
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ ग्राहकों के लिए हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। इनमें नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इन डिजिटल सेवाओं पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा जिससे आप अपने ज़रूरी लेन-देन आसानी से कर सकेंगे।