विपक्ष डूबा है हार के मंथन में, BJP तैयार कर चुकी है 6 राज्यों के चुनावों की रणनीति

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 10:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: विपक्षी दल जहां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अभी भी अपनी हार के कारणों पर विचार कर रहे हैं, वहीं भाजपा ने अगले साल के अंत तक प्रमुख राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इन राज्यों का दौरा शुरू कर दिया है। कुछ बड़े राज्य जहां विधानसभा चुनाव होंगे, इनमें 2022 के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश, 2023 की गर्मियों में कर्नाटक और 2023 के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

गुजरात और हिमाचल में जोरों पर हे प्रचार
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पहले ही प्रचार अभियान शुरू कर चुकी है। पांच में से चार राज्यों में भाजपा की हालिया जीत के बाद पीएम मोदी अब गुजरात के अपने दूसरे दौरे पर होंगे। पिछले महीने गुजरात के भाजपा सांसदों से बातचीत के दौरान मोदी ने उनसे कहा था कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों को सरकारी काम के बारे में समझाने के लिए करें। एक मीडिया रिपोर्ट में पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के हवाले से कहा गया हे कि वरिष्ठ मंत्री और नेता सरकारी कार्यक्रमों को उजागर करने और तैयारियों का जायजा लेने के लिए अक्सर चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों का चुनाव वाले राज्यों का दौरा नियमित रूप से होगा क्योंकि फिलहाल संसद का भी सत्र नहीं चल रहा है।

क्या है भाजपा की रणनीति में खास?
एक भाजपा सांसद ने बताया कि उन्हें एक छोटा वीडियो बनाने और प्रत्येक मतदाता के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा करने के लिए कहा जाता है। यह वीडियो छोटा होगा जो केंद्र और राज्य सरकारों के काम के बारे में बताएगा। सांसदों को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने स्वयं के काम को उजागर करने के लिए भी कहा जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शिमला में रोड शो के साथ पार्टी अभियान शुरू किया है और पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बैठकें की हैं। रविवार से नड्डा कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करते हुए नड्डा राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र में शामिल होंगे। नड्डा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राजस्थान भी जा चुके हैं।

कर्नाटक और मध्य प्रदेश पर फोकस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए दक्षिणी राज्य कर्नाटक का दौरा किया था और कैडर को अगले साल 'मिशन 150+' हासिल करने के लिए मैदान में उतरने को कहा था। अमित ने राज्य इकाई को कुछ निर्देश दिए हैं कि कार्यकर्ताओं को बताया गया हे कि जमीन पर कैसे काम करना चाहिए। राज्य इकाई जमीन पर दिशा निर्देशों का पालन करती है। एक भाजपा नेता ने कहा कि हम  प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर कर्नाटक चुनाव लड़ेंगे और फिर से निश्चित रूप से सत्ता में आएंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा ने संगठनों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। सूत्रों ने बताया कि बूथ कमेटियों का गठन जोरों पर है और आने वाले महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि कोविड महामारी के चरम के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ता हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हम बस चीजों को व्यवस्थित कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News