तालिबानी आतंकी 10 साल तक नाम बदल कर नागपुर में रह रहा था, तस्वीरें वायरल होने के बाद एजेंसियां अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 04:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है।  वहीं भारत में वैध रूप से रह रहे जिस अफगानी नागरिक को दो महीने पहले निकाला गया था वो अब तालिबान में शामिल हो गया है। उसकी बंदूक थामे हुई सोशल  मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई है।  

अधिकारी ने कहा, ''नूर मोहम्मद अजीज मोहम्मद (30) बीते दस साल से अवैध रूप से नागपुर में रह रहा था। वह शहर के डिगोरी इलाके में किराए के एक मकान में रहता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। अंतत: उसे पकड़कर 23 जून को अफगानिस्तान निर्वासित कर दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि वह निर्वासन के बाद तालिबान में शामिल हो गया। बंदूक थामे उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। '' 

इससे पहले, जांच के दौरान पुलिस ने पाया था कि वह 2010 में छह महीने के पर्यटक वीजा पर नागपुर आया था। बाद में, उसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में शरणार्थी का दर्जा देने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका आवेदन खारिज कर दिया गया। उसकी अपील को यूएनएचआरसी ने भी ठुकरा दिया। तब से वह नागपुर में अवैध रूप से रह रहा था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नूर मोहम्मद का असली नाम अब्दुल हक है और उसका भाई तालिबान के साथ काम करता था। पिछले साल नूर ने धारदार हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Related News