IMD ने फिर से जारी किए बारिश के लिए अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 06:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मौसम में एक बार फिर बदलाव आ रहा है। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं कुछ जगहों पर मानसून का अंत हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अब मानसून खत्म होने वाला है, जिसके साथ ठंड की शुरूआत भी होगी। अनुमान है कि 25 अक्टूबर से बिहार में ठंड बढ़ने लगेगी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के चलते आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल, रायलसीमा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों से जल्द ही वापस जा सकता है।

आईएमडी ने बताया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 15 अक्टूबर तक, केरल में अगले कुछ दिनों में, आंध्र प्रदेश में 14 से 16 अक्टूबर तक और कर्नाटक में 14 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News