प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर आंख के इशारे से किया घायल, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 12:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अपनी आंखों की अदाओं से देशभर को घायल करने वाली 'नैशनल क्रश' प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में प्रिया मेकअप रूम दिखाई दे रही है। हेयरस्टाइलिस्ट प्रिया के बाल को सेट कर रही है। मेकअप के बाद प्रिया एक बार फिर से आंखों से इशारे करते नजर आ रही है।
 

बता दें कि वेलेंटाइन डे से 2-3 दिन पहले प्रिया का वीडियो आया था जिसमें वो स्कूल में एक फंक्शन के दौरन अपने क्लासमेट को आंखों से इशारे करती है। दरअसल प्रिया की यह क्लिप उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरू अडार लव' के गाने की थी। जिसे लोगों ने खूब पंसद किया था और इस वीडियो के चलते प्रिया रातों-रात स्टार बन गई थी। लोगों ने उसे नैशनल क्रश का टाइटल दिया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News