TDP सांसदों को हिरासत में लेना मोदी सरकार का दमनकारी रवैया: नायडू

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 01:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर तेदेपा और मोदी सरकार के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में तेदेपा सांसदों को पुलिस हिरासत में लिये जाने की आलोचना करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र के दमनकारी रवैये की इंतेहां है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे सांसदों के खिलाफ ऐसा दमनकारी व्यवहार अमानवीय है।

पुलिस ने अमानवीय तरीके से किया व्यवहार 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये सांसदों से नायडू ने फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बेहद अमानवीय तरीके से व्यवहार किया। उन्होंने सांसदों की उम्र का ख्याल भी नहीं रखा। केन्द्र के दमनकारी रवैये की हद पार हो गई है। बता दें कि रविवार को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सात लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे तेदेपा सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News