नायडू की मांग- ‘तितली’तूफान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें PM मोदी

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 07:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विनाशकारी चक्रवाती तूफान ‘तितली’को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल 1200 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत जारी करने की भी मांग की है।

निजी संपत्तियों को हुआ भारी नुकसान
नायडू नेमोदी को भेजे अपने दूसरे पत्र की एक प्रति जारी करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में विशेषतौर पर उत्तरी तटीय श्रीकाकुलनम जिले के उधनम इलाके में विनाशकारी चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से सर्वाधिक क्षति हुई है। इससे श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों के अंतगर्त आने वाले 1802 गांवों में सार्वजनिक और निजी संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है और 16 लोगों की मौत हुयी है। 

आकलन का काम जारी 
मुख्यमंत्री ने बताया कि तूफान से विद्युत विभाग को 505.05 करोड़, सड़क एवं भवनों को 406.32 करोड, पंचायत राज और ग्रामीण विकास को 140.55 करोड़, कृषि को 802.13 करेाड, बागवानी को 1000 करोड, पशु पालन को 50 करोड, मत्स्य पालन को 50 करोड, ग्रामीण जलापूर्ति को 100 करोडृ, सिंचाई विभाग को 100 करोड, नागरिक आपूर्ति में 50 लाख, मेडिकल एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में 1.07 करोड, नगर प्रशासन एवं स्वच्छता के क्षेत्र में 8.58 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि तूफान से हुए नुकासन के आकलन का काम प्रगति पर है और 25 अक्टूबर तक इसे पूरा कर लिया जायेगा। 

पीएम को पहले भी लिख चुके हैं खत 
नायडू ने कहा चक्रवाती तूफान से प्रभावित इलाकों में राहत और नुकसान का जायजा लेने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के 35 अधिकारियों, 107 डिप्टी कलेक्टर और अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने तूफान से बड़े पैमाने पर हुए नुकसान के बावजूद केन्द्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से नुकसान का आकलन करने के लिए एक केन्द्रीय टीम नियुक्ति करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि नायडू ने 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी को पहला पत्र लिखा था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News