मुस्लिमों ने पूर्वजों की पहचान को अपना बनाया, नाम के आगे लगाया तिवारी, दुबे, शुक्ला
punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2024 - 05:50 PM (IST)
 
            
            नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के डेहरी गांव में तकरीबन 36 मुसलमानों ने अपने नाम के आगे हिंदू उपनाम लगा लिया है। उनका कहना है कि उनके पूर्वज ब्राह्मण और क्षत्रिय थे। सात-आठ पीढ़ी पहले उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए उन्होंने अपने नाम के आगे तिवारी, दुबे या शुक्ला जैसे उपनाम जोड़ने का फैसला लिया है। इस बदलाव के पीछे विशाल भारत संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है।
नाम परिवर्तन के बाद गांव के नौशाद अहमद अब नौशाद अहमद दुबे के नाम से जाने जाते हैं। पिछले कई सालों से उनके दोस्त उन्हें पंडित जी बुलाते रहे हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने पूर्वजों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला वे ब्राह्मण थे।

 
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            