मुनु महावर होंगे मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 10:29 PM (IST)

नई दिल्लीः वरिष्ठ राजनयिक मुनु महावर को मालदीव में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वर्ष 1996 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी महावर इस समय ओमान में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक वह जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। महावर मालदीव में भारत के मौजूदा उच्चायुक्त संजय सुधीर का स्थान लेंगे। वहीं, वर्ष 2001 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अमित नारंग को ओमान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News