मुंबई पुलिस को आया कॉल, डोंगरी इलाके में घुसे हथियार से लैस आतंकी
punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 09:16 PM (IST)
नेशनल डेस्कः मुंबई पुलिस को शुक्रवार को एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले कंट्रोल रूम को बताया कि हथियारों से लैस कुछ आतंकवादी मुंबई के डोंगरी इलाके में घुस आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह कॉल फर्जी था। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
