पाकिस्तान की भारत को गीदड़भभकी, कहा- मुंबई और दिल्ली पर बम गिराना चाहिए
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 08:55 PM (IST)
नेशनल डेस्क : मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के एक पूर्व वरिष्ठ राजनयिक के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक काल्पनिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए भारत को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिस पर राजनीतिक और रणनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया तेज हो गई है।
काल्पनिक स्थिति में दिया बयान
एक चर्चा के दौरान अब्दुल बासित ने कहा कि यदि भविष्य अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को भारत को निशाना बनाना चाहिए। अब्दुल बासित ने कहा, 'सोचिए, US पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को भारत के मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों पर बम गिराने चाहिए।' पूर्व पाक राजनयिक का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। खबर अपडेट की जा रही है...
