Mumbai: बड़ा रेल हादसा टला, कसारा स्टेशन के पास Panchavati Express के डिब्बे हुए अलग

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 01:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज सुबह मुंबई में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला है। दरअसल, मुंबई जा रही पंचवटी एक्सप्रेस के 2 डिब्बे कसारा स्टेशन के पास अलग हो गए। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। वहीं, मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार समस्या का तुरंत समाधान कर लिया गया।

पंचवटी एक्सप्रेस मनमाड जंक्शन से मुंबई के लिए हुई थी रवाना
बता दें कि नासिक और मुंबई के बीच परिचालित होने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे शनिवार सुबह ठाणे के कसारा में अलग हो गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डिब्बे को आपस में पुनः जोड़े जाने में 40 मिनट लगे, जिसके बाद रेलगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पंचवटी एक्सप्रेस नासिक जिले के मनमाड जंक्शन से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, लेकिन मुंबई से लगभग 128 किलोमीटर दूर कसारा रेलवे स्टेशन पर इसके डिब्बे अलग हो गए।

'जांच करेंगे कि ये डिब्बे क्यों अलग हुए...'
उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन सुबह करीब 8.40 बजे कसारा स्टेशन से निकल रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘ ट्रेन के कोच नंबर चार और पांच एक दूसरे से अलग हो गए थे। हम जांच करेंगे कि ये डिब्बे क्यों अलग हुए।'' पंचवटी एक्सप्रेस मुंबई और मनमाड जंक्शन के बीच परिचालित होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News