#WorldEnvironmentDay:दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में मुंबई नंबर 1, चौथे पर दिल्ली
punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 12:39 PM (IST)
नई दिल्लीः पूरी दुनिया आज विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। ऐसे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि मुंबई दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला शहर है। 56 देशों के 403 शहरों की ट्रैफिक और भीड़-भाड़ पर तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में नंबर एक पर है। वहीं दिल्ली चौथे नंबर पर है। यह रिपोर्ट एप्पल और उबर के लिए नक्शे तैयार करने वाली लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टॉमटॉम ने तैयार की है। कंपनी ने यह रिपोर्ट सबसे ज्यादा ट्रैफिक के दौरान लोगों को कितना अतिरिक्त समय लगता है, उस पर तैयार की है।
ट्रैफिक में अतिरिक्त समय के आधार पर रिपोर्ट
- मुंबई में औसतन प्रति किलोमीटर 500 कार चलती हैं जोकि दिल्ली से काफी ज्यादा है।
- मुंबई में शाम 5 से 8 बजे के बीच सबसे ज्यादा ट्रैफिक होता है।
- रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में पीक आवर्स में लोगों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में 65% ज्यादा वक्त लगता है।
- दिल्ली में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 58% से ज्यादा समय लगता है।
- कोलम्बिया की राजधानी बोगोटा (63%) के साथ दूसरे नंबर पर है।
- पेरू की राजधानी लीमा (58%) तीसरे
- रूस की राजधानी मॉस्को (56%) पांचवें स्थान पर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में सफर अगर आराम से सफर करना है तो इसके लिए सबसे अच्छा समय रात 2 बजे से तड़के 5 बजे के बीच है क्योंकि इस दौरान बहुत कम ट्रैफिक होता है।