मुंबई: अतिक्रमण हटाने गए पुलिस और BMC के अधिकारियों  पर हमला, पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 06:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई से पुलिस और BMC की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। इस घटना में 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आई। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि BMC प्रशासन मुंबई के पवई इलाके में पुलिस के साथ आज अतिक्रमण अभियान पर निकला था। इसी दौरान लोगों ने अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में 5 पुलिसवाले घायल हुए। इस भीड़ में ज़्यादातर लोग अपने हाथों में झंडे और पोस्टर पकड़े हुए थे।

इससे पहले भी महाराष्ट्र के ठाणे में भी सामने आया था। यहां कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर एमबीएमसी के कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने हमला किया था। इस दौरान घायल हुए लोगों को गंभीर चोटें आई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News