special holiday: 5 अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी का ऐलान, स्कूलों में भी रहेगी छुट्टी

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 08:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राज्य के बागेश्वर जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, 27 सितंबर (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 सितंबर को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी है।

पंजाब सरकार ने हरियाणा में मतदान के लिए कर्मचारियों को दी छुट्टी
पंजाब सरकार ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विशेष छुट्टी देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 अक्टूबर को मतदान के दिन हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों को छुट्टी देने की घोषणा की है। यह अवकाश कर्मचारियों की छुट्टियों में से नहीं काटा जाएगा।

5 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने में सहूलियत होगी। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब में शांति और समृद्धि के खिलाफ अफवाहें फैलाने वाले तत्वों से सतर्क रहना आवश्यक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News