पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोडऩे वाला जम्मू का मुगल रोड दूसरे दिन भी बंद

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 10:34 PM (IST)

जम्मू: ज म्मू में सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोडऩे वाला मुगल रोड लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बंद रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुगल रोड पर यातायात बहाल करने के लिए प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने कहा कि तापमान में अचानक तेज गिरावट होने के कारण हुई बर्फबारी के बाद सड़क फिसलन भरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को बाहर निकलने से पहले स्थानीय यातायात पुलिस से संपर्क कर सड़क बहाली से जुड़ी अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का परामर्श दिया गया है।

बर्फबारी के कारण मंगलवार को भी सड़क एक दिन के लिए बंद की गई थी और करीब 100 फंसे हुए यात्रियों को बुधवार को निकाला गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Related News