शर्मनाक घटना: 30 साल की मां ने 19 साल के बॉयफ्रेंड से करवाया ढाई साल की बच्ची का रेप

punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 03:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के मलाड इलाके से एक दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से अपनी ही रेप करवा दिया। महिला की उम्र 30 साल है और लड़के की 19 साल। पुलिस ने कहा कि महिला ने आरोपी को अपने सामने ही अपनी बच्ची से रेप करने दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टर को बताया गया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था।   

जानकारी के अनुसार इस महिला का तीन साल पहले तलाक हुआ था। इसके बाद से वो अपने माता-पिता के साथ उनके घर में रह रही है। इसी दौरान उसका 19 साल के लड़के से रिश्ता बना। आरोपी ने मां के सामने ही उसकी बेटी के साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक बच्ची दर्द से चीखी और बाद में उसकी मौत हो गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News