श्रीलंका में MoS मुरलीधरन ने  बांग्लादेशी विदेश मंत्री मोमन से द्विपक्षीय हितों पर की चर्चा

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 01:18 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन ने शनिवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन के साथ बैठक की और आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।  वी मुरलीधरन  श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता समारोह में भाग लेने के लिए अपनी यात्रा के दौरान कोलंबो में एके अब्दुल मोमन के साथ  मिले। उन्होंने ट्वीट किया, "श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मेरी यात्रा के दौरान कोलंबो में बांग्लादेश के विदेश मंत्री महामहिम अब्दुल मोमन से मुलाकात की व  आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।"

 

कोलंबो की अपनी यात्रा के दौरान, वी मुरलीधरन ने नेपाल के विदेश मंत्री बिमला राय पौडयाल से भी मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, "75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कोलंबो की अपनी यात्रा के दौरान, नेपाल के विदेश मंत्री महामहि से मिलने का अवसर मिला। " मुरलीधरन ने श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी से मुलाकात की और उनके 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने श्रीलंका के विदेश मंत्री को आर्थिक सुधार पर द्वीप राष्ट्र की सहायता के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। साबरी के साथ अपनी बैठक के बारे में विवरण साझा करते हुए, मुरलीधरन ने ट्वीट किया, "कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्री महामहिम से मिलकर खुशी हुई। उनके 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। आर्थिक सुधार पर श्रीलंका की सहायता करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।"

 

कोलंबो की अपनी यात्रा के दौरान, मुरलीधरन ने गंगारामया मंदिर का दौरा किया।  इससे पहले दिन में, उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से भी मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने श्रीलंका में भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत की और दोनों देशों के बीच आर्थिक, लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News