weather update- दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक, अब धीमी रफ्तार से बढ़ रहा आगे

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 08:48 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मानसून पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दस्तक दे चुका है लेकिन इस हफ्ते इसकी प्रगति कुछ धीमी रहने की संभावना है। विभाग ने एक बयान में कहा कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के बाकी भागों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

 

विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इसके बाद, एक हफ्ते के लिए मानसून की प्रगति धीमी रहेगी। मानसून दक्षिण भारत में दस्तक दे चुका है और अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। विभाग के मुताबिक जून के अंत तक मानसून दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकता है, ऐसे में दिल्ली वालों को अभी कुछ और दिन भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि विभाग ने बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना जताई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News