मोदी कैबिनेट का 7 जुलाई को होगा विस्तार, 19 से 20 नए मंत्रियों को मिल सकती है जगह

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 08:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में 19 से 20 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार 2.0 का पहला विस्तार बुधवार यानि 7 जुलाई को हो सकता है। माना जा रहा है जिन राज्यों में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है।

पीएम मोदी ने पिछले दो दिन कैबिनेट विस्तार को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ लंबी बैठकें की हैं। सूत्रों ने बताया कि ये बैठकें बेहद गोपनीय रही हैं। मोदी मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों को भी जगह मिलेगी, अपना दल की अनुप्रीया पटेल भी मंत्री बन सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मनोज तिवारी भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

बता दें कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में 53 मंत्री हैं, यानी 28 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है। बता दें कि, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई तक चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News