सर्विस प्रोवाइडर से खुश नहीं मोबाइल यूजर्स, मई में 45 लाख ने पोर्ट करवाए नंबर

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 11:35 AM (IST)

जालन्धर (नरेश कुमार): देश के मोबाइल फोन उपभोक्ता अपने सर्विस प्रोवाइडर से संतुष्ट नहीं हैं। टैलीकॉम रैग्यूलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मोबाइल फोन पोर्टबिलिटी के मई महीने के आंकड़े से यह बात स्पष्ट हो रही है। सिर्फ मई महीने में देश में 45 लाख लोगों ने अपना नंबर पोर्ट करने के लिए आवेदन किया है।

देश में मोबाइल फोन यूजर्स 115 करोड़
देश में मोबाइल फोन पोर्टबिलिटी सेवा जनवरी 2011 में शुरू की गई थी और तब से लेकर अब तक 38 करोड़ 65 लाख लोग मोबाइल नम्बर पोर्ट करवा चुके हैं। मतलब साफ है कि देश के 115 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं में से करीब एक तिहाई उपभोक्ता अपनी कम्पनी द्वारा दी जा रही सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं।
PunjabKesari
देश में ब्रॉडबैंड यूजर्स 43 करोड़ 20 लाख 
देश में मोबाइल पोर्ट करने के मामले में कर्नाटक सबसे आगे है जहां अब तक करीब 3 करोड़ 70 लाख लोगों ने अपने मोबाइल नम्बर पोर्ट करवाए हैं जबकि तमिलनाडु में करीब 3 करोड़ 27 लाख लोगों ने अपने सर्विस प्रोवाइडर से असंतुष्ट होकर नंबर पोर्ट करवा दिया। इसके बाद राजस्थान में 3 करोड़ 15 लाख और महाराष्ट्र में 2 करोड़ 62 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर पोर्ट करवाए हैं।

ये है सर्विस एरिया व पोर्टबिलिटी के आवेदन  की सूची

सर्विस एरिया     पोर्टबिलिटी के आवेदन 
दिल्ली    19,159,932
गुजरात     25,008,877
हरियाणा     13,934,263
हिमाचल प्रदेश    1,839,433
जम्मू-कश्मीर     862,026
महाराष्ट्र     26,277,980
मुम्बई     20,142,399
पंजाब    14,274,461
राजस्थान     31,542,054
उत्तर प्रदेश ईस्ट     20,542,328
उत्तर प्रदेश वैस्ट     16,515,342
आंध्र प्रदेश    32,045,187
असम    3,035,263
बिहार     14,482,626
कर्नाटक    36,753,723
केरल    9,242,554
कोलकाता    9,506,230
मध्यप्रदेश     25,232,034
नार्थ ईस्ट    1,195,317
उड़ीसा     7,577,935
तमिलनाडु     32,779,812
वैस्ट बंगाल    20,112,804
मई में आवेदन     4,507,853
कुल     386570433

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News