दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, तेज हवाओं का अनुमान

punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 12:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज दिनभर तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली के पालम में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.7 डिग्री कम था। इस समय सापेक्ष आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। 

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 115 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। AQI को छह श्रेणियों में बांटा गया है: शून्य से 50 तक अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर। दिल्ली में मौसम और वायु गुणवत्ता में इस बदलाव के कारण लोग स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बनाए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Rana

Related News