जम्मू में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 02:21 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू पुलिस ने मिनी बस परिचालकों के साथ मिलकर महिलाओं के लिए सुरक्षित विशेष बस सेवा  गल्र्स गो ईजी नाऊ  बुधवार को शुरू की। जम्मू दक्षिण की अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक डॉ. सुनैया वानी ने बताया कि जम्मू पुलिस और मेटाडोर ऑपरेटर्स ने मिलकर सतवारी से मंडल क्षेत्र के बीच लड़कियों और महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है।

उन्होंने बताया कि मिनी बस को सतवारी चौक पर हरी झंडी दिखायी गयी जहां से वह फलांयें मंडाल के सुंब और तोफ जायेगी। वानी ने बताया कि यह महिलाओं की यात्रा आसान, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि अगर प्रतिक्रिया अच्छी रहती है तो आने वाले दिनों में अलग-अलग मार्गों पर ऐसी और मिनी बसें चलायी जाएंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News