घायल आतंकवादी और आतंकी की गोली से घायल महिला दोनों एक ही आईसीयू में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 07:55 PM (IST)

 श्रीनगर: कश्मीर के एसकेआईएमएस अस्पताल के  आईसीयू में दो जिन्दगियां मौत की लड़ाई लड़ रही हैं पर दोनों ही एक दूसरे के विरूद्ध हैं। इनमें एक वो जो है जिसने आतंकवादियों से पति को बचाते-बचाते खुद गोली खाई पर पति को नहीं बचा पाई और दूसरा आतंकियों का वो साथी आतंकी जो पुलिस की गोली से घायल हो गया। दोनों की ही हालत नाजुक बनी हुई है।

 


फरीदा बानो का पति मुश्ताक अहमद शेख पुलिस का एसपीओ था और उसे उसके घर बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। पति को बचाने के चक्कर में 45 वर्षीय फरीदा भी घायल हो गई। डाक्टरों के अनुसार स्पाइन इंजरी के कारण उसका निचला हिस्सा काम करना बंद कर गया है। 20 वर्षीय आतंकी आसिफ अशरफ मलिक को शुक्रवार रात को सुरक्षाबलों की गोली लगी थी। उसके लीवर में गोली लगी थी और इससे उसे काफी बलीडिंग हो रही है। डाक्टरों ने उसकी कई सर्जिरयां की हैं।


अस्पताल में मौजूद दोनों के परिवार
दोनों घायलों के परिवार अस्पताल में मौजूद रहे। आईसीयू के बाहर रिश्तेदार हालचाल जानने के लिए काफी देर तक प्रतिक्षा करते रहे। आसिफ की दादी रंती बेगम पुलिस वालों से अपीलइ करती भी दिखी कि उसे उसके पोते से मिलने दिया जाए। वह कह रही थी कि सात महीने पहले उसने अपने पोते को देखा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News