VIRAL हुई इस बुजुर्ग की कहानी, 25 साल की लड़की को गुंडों से बचा बने ''हीरो''

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2016 - 12:33 PM (IST)

मुंबईः एक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर का बहादुरी का किस्सा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुअा है। सभी इस बुजुर्ग काे 'हीरो' बता रहे हैं, जिसने एक 25 साल की लड़की को गुडों के हाथ से बचाया। जानकारी के मुताबिक, 35 सालों से मुंबई में टैक्सी चलाने वाले इस बुजुर्ग ड्राइवर ने एक रात बस स्टॉप से कुछ दूरी पर एक लड़की को देखा। ये लड़की जिस गली से गुजर रही थी, वहां हल्का अंधेरा था और ज्यादा लोग भी नहीं थे।  

समझदारी से लड़की काे बचाया
ड्राइवर के मुताबिक, उन्हाेंने देखा कि 2-3 शराबी लड़के उसे सीटी बजाकर परेशान कर रहे हैं। फिर उन्हाेंने लड़की के साथ छेड़छाड करना शुरू कर दिया। बुजुर्ग ने समझदारी दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया, जिससे डरकर गुंडे वहां से भाग गए। इसके बाद बुजुर्ग ड्राइवर ने सड़क पार कर लड़की से पूछा कि क्या वह उसे घर छाेड़ दे। लड़की काफी डरी हुई थी। वह बात करने की हालत में नहीं थी। वह अगले 2 से 3 मिनिट बिलकुल शांत रही। उसका घर अगले कोने में ही था। हमने जैसे ही उस तरफ चलना शुरू किया, उसने मेरे हाथ पकड़कर राेना शुरू कर दिया। वह कई बार मेरा शुक्रिया करती रही।

बुजुर्ग ड्राइवर काे दी भेंट
बुजुर्ग के मुताबिक, लड़की ने उन्हें घर के बाहर कुछ देर रुकने के लिए जोर दिया और घर में जाकर रसगुल्ले का डिब्बा लाकर बुजुर्ग ड्राइवर काे दिया। उनकी मुलाकात महज 10 मिनट की थी, लेकिन दोनों इसे कभी नहीं भूला सकेंगे। यह स्टोरी फेसबुक पर 'ह्यूमंस ऑफ़ बॉम्बे' पेज ने शेयर की है। माना जा रहा है कि ये मामला कुछ साल पहले का है, लेकिन फेसबुक पर इस कहानी के अब चर्चा में अाने पर लाेग बुजुर्ग की बहादुरी की तारीफ़ कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News