मैक्स अलकनंदा में समाई, एक की मौत, तीन घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 06:17 PM (IST)

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और अलकनन्दा नदी में समा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत तथा तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कितने लोग सवार थे अभी तक पता नहीं लग पाया है। लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद सर्च अभियान जारी है।

जवाडी बाईपास के डीएफओ ऑफिस के सामने आज एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पा रही है।

हादसे में अभी तक चार लोगों को गहरी खाई से निकाल लिया गया है। जिनमें से तीन लोगों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी की मानें तो अभी सडकें सुरक्षित नहीं हैं। और मामले की पूरी जांच की जाएगी। मगर स्थानीय प्रशासन की क्या भूमिका रही, इस पर डीएम सैना की प्रशंसा तो करते रहे मगर स्थानीय प्रशासन की नाकामियों को छुपाते रहे।

जिला मुख्यालय के समीप हुए लगातार तीसरे हादसे में जिला प्रशासन की प्रबन्धन ब्यवस्थाओं की आज फिरसे किरकिरी हुई है। आज अगर सैना आकर मोर्चा नहीं सम्भालती तो शायद चार लोगों को भी निकालना मुश्किल हो जाता। अब बडी बात यह है कि आए दिन जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा हाई अर्लट जारी हो रहा है और ऐसे में स्थानीय प्रशासन की खामियां लगातार सामने आ रही हैं तो फिर सुरक्षा के नाम पर जनता किस पर भरोसा करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News