माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं की खुशी हुई दोहरी, दरबार में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी
punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 12:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, माता वैष्णो देवी दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं बर्फबारी को देख श्रद्धालुओं की खुशी दोगुनी हो गई है। इस बर्फबारी को देखकर श्रद्धालु बेहद ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि हम इसी उम्मीद से आए थे कि शायद हमें वैष्णो देवी में बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं एक श्रद्धालु कहना है कि माता ने हमारी मनोकामना पूर्ण की है और हमें खुशी है कि हमने यहां पर बर्फबारी देखने को मिल रही है।
मां दे भवन ते लगियां ने बर्फाँ :माता श्री वैष्णो देवी के दरबार पर हिमपात शुरू pic.twitter.com/v4edvtvZTo
— Punjab Kesari-Himachal (@himachalkesari) January 13, 2023
जानकारी के मुताबिक माता के त्रिकुट पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी दरबार सहित भैरों घाटी में शुक्रवार की सुबह ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं बर्फबारी में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की हुई है। बता दें कि घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया था इसके अलावा सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी है।
माँ वैष्णो देवी जी के दरबार में 2023 की पहली बर्फबारी ❤️
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) January 13, 2023
13 जनवरी 2023
🙏 जय माता दी 🙏🌹 pic.twitter.com/ad7o3ZE6qj