माआेवादियों की ‘हिट लिस्ट’ में हैं आंध्र के मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 12:52 AM (IST)

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एन संबाशिव राव ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और कुछ पुलिस अधिकारी माआेवादियों की ‘हिट लिस्ट’ में हैं। राव ने बताया कि माआेवादियों ने मल्कानगिरी मुठभेड़ की घटना के बाद नायडू और कुछ पुलिस अधिकािरयों को जान से मारने की धमकी दी है।

इस घटना में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था। पिछले साल अक्तूबर में आेडिशा के मल्कानगिरि जिले में मुठभेड़ हुई थी। आेडिशा पुलिस और आंध्र प्रदेश के गे्रहाउंड जवानों ने मिलकर माआेवादी-रोधी अभियान चलाया था। राव ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘माआेवादियों के निशाने पर जो भी नेता और अन्य लोग हैं, उनकी सुरक्षा के लिए हम सभी कदम उठा रहे हैं।’’ 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News