पंजाब केसरी की खबर का असर : मानसर झील में पानी को कम करने के लिए खोले गए वाटर प्वाइंट

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 07:06 PM (IST)

साम्बा : मानसर झील में लगातार बढ़ रहे पानी के कारण झील के चोरों तरफ पेड़ों के नीचे गिरने की खबर पंजाब केसरी में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ऊधमपुर व सुरिंसर मानसर डिवैल्मैंट आथिारटी(एस.एम.डी.ए.) ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए मानसर झील से पानी की निकासी को सोमवार को जे.सी.बी. मशीन लगाकर खोल दिया, जिससे अब पानी बाहर निकलना शुरू हो गया है। इससे पहले एस.एम.डी.ए. के सी.ई.ओ. ने अधिकारियों के साथ बैठक करके मौका देखा था और अब सोमवार को तुंरत कार्रवाई करते हुए झील के नीचे दबे हुए पानी के बाहर निकलने के प्वाइंट को खोल दिया।

 

जानकारी अनुसार विभाग झील के किनारे टूटे हुए फूटपॉथ को भी जल्द मरम्मत करने का काम शुरू कर देगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पंजाब केसरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसे मूद्दे को जिला प्रशासन व एस.एम.डी.ए. के पास पहुंचाने के बाद यह काम शुरू हो गया, जिससे अब मानसर के किनारे हजारों साल पूराने पेड़ बच जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News