जम्मू में जल्द शुरू होगी रोपवे सेवा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 07:07 PM (IST)

जम्मू (कमल): जम्मू के लोगों को जल्द ही रोपवे प्रोजैक्ट शुरू होने के शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। गंडोला प्रोजैक्ट की लगभग पूरी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बात का संकेत संबंधित एजैंसी ने दे दिए हैं। जम्मू रोपवे प्रोजैक्ट की प्रगति की समीक्षा करने के लिए कमिश्नर सैक्रेटरी टूरिज्म डिपार्टमैंट रिगजिन सै फेल ने एक बार फिर पीरखो साइट का दौरा किया। कमिश्नर सैक्रेटरी ने जम्मू रोपवे शुरू करने के लिए सिविल वक्र्स की तैयारियों की समीक्षा की। दौरे के दौरान उनके जे. एंड के. केबल कार कार्पोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर शमीम अहमद वानी और अन्य अधिकारी भी साथ थे।

एम.डी. ने मीटिंग के दौरान सिविल कार्यों के अलावा प्रोजैक्ट के सभी महत्वपूर्ण कंपोनेंट की जानकारी दी। प्रोजैक्ट से जुड़े एजैंसी के हवाले से बताया गया कि गत दिवस ट्रायल ट्राले हादसे की रिपोर्ट कुछ दिनों में सौंपे जानी है। सरकार ने हादसे की जांच के लिए ए.डी.सी. जम्मू के नेतृत्व में टीम गठित की थी। ए.डी.सी. की रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। ए.डी.सी. का ट्रांसफर हो जाने एक मामले में थोड़ा विल ब हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी कमेटी को अंतिम निरीक्षण करना है। इसके बाद विदेशी कंपनी को पीरखो सैगीमैंट में इंटीग्रेशन का काम खत्म करना है। इस प्रक्रिया में पांच सप्ताह का समय लगेगा और इसके बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News