खुलासा! मेनका ने लीक किया था पहला राजनीतिक सेक्स स्कैंडल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 08:42 AM (IST)

नई दिल्ली: 1978 में मेनका गांधी ने भारत के पहले राजनीतिक सैक्स स्कैंडल का खुलासा किया था। अब उनका बेटा वरुण गांधी भी ऐसे ही आरोपों का सामना कर रहा है। मेनका ने सूर्या मैगजीन में उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम के बेटे सुरेश की ऐसी तस्वीरें प्रकाशित की थीं जिनमें वह आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था। 

वरुण पर लगे गंभीर आरोप
वरुण पर आरोप है कि उन्होंने हथियारों के सौदे के लिए गुप्त जानकारी को लीक किया था। आरोपों के मुताबिक वरुण को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे खुफिया जानकारी हासिल की गई थी। वरुण ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। मेनका और वरुण को महसूस हो रहा होगा कि जो जगजीवन राम और उनके बेटे के साथ हुआ था आज वह उनके साथ हो रहा है। 

तबाह हुआ जगजीवन का राजनीतिक करियर
मेनका ने सुरेश की जो तस्वीरें प्रकाशित की थीं उनमें वह दिल्ली यूनिवॢसटी की एक 21 वर्षीय छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा था। ये तस्वीरें लगभग सभी अखबारों व मैगजीनों के दफ्तरों के पास थीं लेकिन केवल सूर्या मैगजीन ने ही इसे छापा। मैगजीन ने इस इश्यू का स्पैशल प्रिंट भी छापा था। उसमें करीब 1.2 लाख कापियां छापी गई थीं, जिनमें से 20,000 कापियां अकेले दिल्ली में बिकी थीं। सूर्या मैगजीन के सम्पादक के रूप में मेनका ने सैक्स स्कैंडल का खुलासा कर जगजीवन राम के राजनीतिक करियर को तबाह कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News