REAL HERO: कुर्बानी देकर बचाई 169 जिंदगियां!
punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 02:58 PM (IST)

तेजपुरः विंग कमांडर मनदीप सिंह ढिल्लन भारत के उन बहादुर सिपाहियाें में से एक हैं, जिन्हाेंने अपनी जान की परवाह किए बिना कई जिंदगियां बचाई। वह अरूणाचल प्रदेश के पापुम पारे ज़िले में भूस्खलन और बाढ़ में फंसे लाेगाें काे बचाते हुए शहीद हो गए। पटियाला के रहने वाले मनदीप सिंह के परिवार को उनकी कुर्बानी पर गर्व है, जिन्हाेंने 169 लाेगाें को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।
विंग कमांडर मनदीप सिंह को ग्रीन मास्टर कैट-ए के पायलट थे जो हैलीकॉप्टर में सबसे बड़ी पोस्ट होती है। 4 जुलाई काे अरुणाचल प्रदेश के जगलों में बाढ़ आ गई, जिसमें बहुत सारे लोग फस गए। ढिल्लाें और उनकी टीम काे इन लाेगाें के बचाव कार्य में लगाया गया। 5 बार में उन्होंने करीब 169 लोगो को बचा लिया लेकिन जब छठी बार 6 लोगो को बचाने गए तो वापिस नहीं लाैटे। उनका हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया जो 6 जुलाई को मिला। तेजपुर में परिवार ने उनका संस्कार किया।
मनदीप सिंह के पिता भी एयर फ़ोर्स से रिटायर्ड है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के मन में अपने देश के लिए जनून था। वही मनदीप की पत्नी प्रभप्रीत कौर ने बताया कि उनके पति की एक ही तमन्ना थी कि जब भी वह इस दुनिया को अलविदा कहे तो उनकी वर्दी उनके साथ हो। मनदीप सिंह अपने पीछे 2 बच्चो को छोड़ गए है,11 साल की बेटी और 6 साल का लड़का। हम मनदीप सिंह की शहादत को सलाम करते है जिनकी बदौलत हमारा देश औरह लोग सुरक्षित है।