खड़गे ने CM बनाए जाने की खबरों का किया खंडन, कहा- अफवाह फैला रही BJP

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 03:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में एक बार फिर ‘रिजॉर्ट राजनीति' लौट आई है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 13 विधायकों ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं इसी बीच खबर आई है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि खड़गे ने इसका खंडन करते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। 

PunjabKesari

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के केन्द्रीय नेताओं तथा केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे ही राज्य की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि कांग्रेस और जनता दल(सेक्युलर) के जिन विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं ,वे एक बार अपने निर्णय पर विचार करेेंगे। खड़गे ने कहा कि मैं इन असंतुष्ट विधायकों से मिलने का प्रयास कर रहा हूं और उनकी शिकायतों पर गौर करूंगा। इन विधायकों के इस्तीफे के पीछे केन्द्र की भाजपा सरकार और राज्य के भाजपा नेता हैं और यह बात जगजाहिर है कि इन असंतुष्ट विधायकों को विशेष विमान से कर्नाटक से मुंबई ले जाया गया और इसका पूरा इंतजाम भाजपा नेताओं ने किया था।

PunjabKesari
खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा देश के विभिन्न राज्यों में सभी गैर भाजपा सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है और अभी तक भाजपा नेताओं ने 14 गैर भाजपा सरकारों को गिराने में सफलता हासिल कर ली है। उनहोंने इस बात की आंशका जताई कि देश में लोकतंत्र के समक्ष खतरा मंडरा रहा है और भाजपा नेता इस तरह के जो काम कर रहे हैं वह उचित नहीं हैं। भाजपा को यह बात हजम नही हो पा रही है कि राज्यों में क्षेत्रीय दल और गैर भाजपा सरकारें सत्ता में आ रही हैं।
PunjabKesari

कांग्रेस नेता ने राज्य के मौजूदा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि इस माह की 12 तारीख को विधानसभा का सत्र आहूत किया गया है और अब हमें यह देखना है कि कितने असंतुष्ट विधायक व्हिप का उल्लंघन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिन विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं वे अपने निर्णय पर फिर से विचार करेंगे तथा भाजपा को पलट कर जवाब देंगे। ये इस्तीफे अभी विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर नहीं किए हैं ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News