मालेगांव विस्फोट: आरोपी साध्वी प्रज्ञा आज मुंबई की कोर्ट में होंगी पेश

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 01:52 AM (IST)

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद एवं मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विशेष अदालत के निर्देश के बाद गुरुवार को अदालत में पेश होने की उम्मीद है। एक वकील ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

सोमवार को मामले में अंतिम दलीलों की सुनवाई के दौरान, उनके वकीलों ने अदालत को सूचित किया कि साध्वी मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि वह स्वस्थ नहीं है और वह ठीक से देख नहीं पा रही हैं। उनके वकीलों ने इस आधार पर अदालत में पेश होने से छूट मांगी कि उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अदालत में उपस्थित होने की अनुमति दी जा सकती है। 

अदालत ने चिकित्सा प्रमाण पत्र का अवलोकन किया और कहा कि वकील गुरुवार को अदालत में उनकी उपस्थिति तक दैनिक आधार पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं, अन्यथा वह आवश्यक आदेश पारित करेगी। उनके वकीलों ने इस आधार पर अदालत में पेश होने से छूट मांगी कि उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अदालत में उपस्थित होने की अनुमति दी जा सकती है। अदालत ने चिकित्सा प्रमाण पत्र का अवलोकन किया और कहा कि वकील गुरुवार को अदालत में उनकी उपस्थिति तक दैनिक आधार पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं, अन्यथा वह आवश्यक आदेश पारित करेगी। 

वर्ष 2008 के इस मामले में साध्वी और अन्य आरोपी जमानत पर हैं। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को नासिक के मालेगांव कस्बे में मोटरसाइकिल से बंधे बम में विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे और 101 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नवंबर 2008 में इस सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News