महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन? एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 09:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र राज्य में संक्रमण की रफ्तार पर कैसे ब्रेक लगाई जाए, इसे लेकर आज फिर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक ली। बैठक की समीक्षा करने के बाद उद्धव ठाकरे ने सूबे में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने पर सहमति दी है। इसी बीच, जांच को आगे बढ़ाते हुए आज NIA की टीम सचिन वाजे को लेकर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मीठी नदी पहुंची है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कहा कि दवाई के साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन करने के मंत्र को फॉलो करना जरूरी।

 पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन? 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र राज्य में संक्रमण की रफ्तार पर कैसे ब्रेक लगाई जाए, इसे लेकर आज फिर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक ली। बैठक की समीक्षा करने के बाद उद्धव ठाकरे ने सूबे में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने पर सहमति दी है। सीएम ठाकरे ने कहा कि अगर लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो लॉकडाउन लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को लॉकडाउन का रोडमैप बनाने का निर्देश दिया है। 

सचिन वाजे को लेकर मीठी नदी पहुंची NIA 
एंटीलिया केस की जांच अब NIA कर रही है। जांच को आगे बढ़ाते हुए आज NIA की टीम सचिन वाजे को लेकर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मीठी नदी पहुंची है। इन दौरान NIA के पास नदी में से नंबर प्लेट और डीवीआर समेत कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि वाझे ने सबूतों को नष्ट करने के लिए इन्हें मीठी नदी में फेंक दिया था।

जानें मन की बात में PM मोदी ने किया किस-किस का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कहा कि दवाई के साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन करने के मंत्र को फॉलो करना जरूरी। मन की बात में कहा कि भारत माता की गोद में कई अनमोल रत्न पल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र रौशन हो हमारा इस भावना से काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ‘मन की बात’ को follow करने और इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। 

कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, गृहणियों को 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सभी का मुफ्त टीकाकरण करने, ‘नीट' एवं नयी शिक्षा नीति को रद्द करने, गृहणियों के लिए प्रतिमाह 1000 रूपये की सहायता देने, मिलों को फिर से खोलने, शहीदों के परिजन की पेंशन में वृद्धि करने जैसे कई वादे किये हैं।

शाह का दावा 30 में से 26 सीट जीतेगी BJP, ममता बोली-  EVM में घुसे हो?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 30 सीटों में से 26 पर भाजपा के जीतने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावा किया। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पूछा क्या आपने (HM अमित शाह) EVM में घुसे है? आपने यह क्यों नहीं कहा कि भाजपा सभी 30 सीटें जीतेगी। 2 मई का इंतजार करें। टीएमसी जीतेगी। बाहरी बंगाल पर राज नहीं कर सकते।

सरकार बनते ही भाजपा खत्म करेगी हिंसा और भ्रष्टाचार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि केरल की जनता महसूस करती है कि राज्य को नए राजनीतिक पार्टी की जरूरत है।  रक्षा मंत्री ने तिरुवनंतपुरम में अपने एक संबोधन में एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों पार्टी से पूछना चाहता हूं कि केरल में 100% साक्षरता दर होने के बावजूद भी यह दूसरे राज्यों के मुकाबले में पीछे क्यों है

HC के रिटायर्ड जज करेंगे अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की जांच
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के ऊपर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्ननर परमबीर सिंह द्धारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह के आरोपों की जांच अब हाईकोर्ड की रिटायर्ड जज करेंगे। इस बात की जानकारी राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी है।

राहुल गांधी का हमला: भ्रष्ट हैं तमिलनाडु के CM
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चेन्नई के दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के चलते वह पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगे झुकने को मजबूर हुए।

मतदान के बाद बोले शाह, बंगाल-असम में बनेगी BJP सरकार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि शनिवार (27 मार्च) को पश्चिम बंगाल और असम पहले चरण के मतदान हुए, दोनों ही राज्यों में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। शाह ने पहले चरण में बंगाल की 30 सीटों में से 26 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया। हमारी सीटें भी बढ़ रही हैं और जीत का अंतर भी बढ़ रही है। वहीं असम में 47 में से 37 सीटों से ज्यादा पर भाजपा जीतेगी, इसके साफ संकेत हमें मिले हैं।

पब्लिक होली इवेंट में शामिल नहीं होंगे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण सार्वजनिक तौर पर आयोजित किये जाने वाले किसी भी होली कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और उन्होंने लोगों से अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने और भीड़-भाड़ से बचने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News