विधानसभा में बोले देवेंद्र फडणवीस- एक लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी देगी महाराष्ट्र सरकार

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 05:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र सरकार एक लाख से ज़्यादा लोगों को सरकारी नौकरियां देने वाली है। देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि 57,452 आवेदकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। 2022 में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हुई थी।

PunjabKesari

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, "इसका मतलब है कि हमारी सरकार एक 1 लाख 8 हजार उम्मीदवारों को नौकरी देगी। यह एक रिकॉर्ड है। पेपर लीक के खिलाफ भी कानून लागू किया जाएगा, यह कानून इसी सत्र में लागू होगा। हम छात्र संघ के साथ भी इस कानून पर चर्चा कर रहे हैं।"   

PunjabKesari

फडणवीस का कहना है कि यह भर्ती पारदर्शी तरीके से हो रही है। इसके अलावा इस सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ एक नया कानून भी लाया जाएगा। अब तक तरीकबन 19853 छात्रों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इससे पहले  57452 छात्रों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। वहीं 31,201 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 3 महीने में पूरी होगी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News