महाराष्ट्र निकाय चुनाव: पनवेल से भाजपा को मिली जीत

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 03:20 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के पनवेल, भिवंडी और मालेगांव समेत ​तीन नगर निगम चुनावों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने पनवेल से कुल 78 सीटों में से 42 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, अभी कुछ सीटों के नतीजे सामने आना बाकी है।पनवले में कांग्रेस और शिवसेना को अभी तक 1-1 और अन्य को 17 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं, अब तक आए नतीजों के मुताबिक भिवंडी-निजामपुर नगर निगम में शिवसेना को पछाड़ कांग्रेस ने 14 सीटें जीत ली हैं और वो 2 सीटों से आगे चल रही है। यहां भाजपा के खाते 5 सीटें आई हैं और वो 4 से आगे चल रही हैं। इसके अलावा शिवसेना को 9 सीटें मिली हैं और वो भी 2 सीटों से आगे चल रही हैं। ये नतीजे कुल 90 सीटों में से आए हैं।

मालेगांव में कांग्रेस ने कुल 83 सीटों में से 17 जीत ली है। शिवसेना के खाते में 7 और भाजपा के पस 3 सीटें आई हैं। इन तीनों नगर निगम चुनावों में कुल 1251 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने 189, एनसीपी ने 19, कांग्रेस ने 152, शिवसेना ने 144 उम्मीदवारे मैदान में उतारे थे। वहीं, एआईएमआईएम ने भिवंडी से 9, मालेगांव में 37 और एमएनएस ने भिवंडी से 7, पनवेल से 25 उम्मीदवार खड़े किए थे।  यहां 252 सीटों पर 12.96 लाख वोटर थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News