पति की हत्या कर महिला ने घर में दफन किया शव, कब्र के ऊपर बनाती रही खाना (PICS)

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 06:04 PM (IST)

अनूपपुर: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर कायम होता है जिसमें सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई जाती है वहीं मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले केरोंडी गांव में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला जहां अवैध संबधों के चक्कर में एक महिला ने अपने पति की कथित रूप से हत्या कर उसको किचन में गाड़ दिया। आरोपी महिला उसी किचन में पिछले एक महीने से खाना भी बना रही थी।

PunjabKesari

कोतमा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के. एन. प्रसाद ने बताया कि प्रतिमा बनावल ने 22 अक्टूबर को अपने पति मोहित बनाबल (34) की हत्या कर दी और बाद में उसके शव को अपनी ही झोपड़ी के भीतर दफना दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने दफन की गई जगह के ऊपर पत्थर एवं मिट्टी से चूल्हा बनाया और वहां पर तब से अपने लिए खाना पकाती रही, ताकि उस जगह पर किसी का ध्यान न जाये और सबूतों को मिटाया जा सके। प्रसाद ने बताया कि इसके अलावा उसने स्वयं ही मोहित बनावल के लापता होने की शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई थी, ताकि लोगों को गुमराह कर सके और उस पर किसी का शक न हो।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दफनाए गए शव को भी बरामद कर लिया है। प्रसाद ने बताया कि मृतक मोहित के बड़े भाई अर्जुन बनावल जब प्रतिमा से उसके पति की मौत के बारे में पूछताछ करता, तब महिला उसे ही फंसा देने की धमकी देती थी। वह अपने घर पर किसी को नहीं आने देती थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद अर्जुन को प्रतिमा पर शक होने लगा और आसपास के लोगों को एकत्रित कर वह बृहस्पतिवार शाम को प्रतिमा की झोपड़ी में गया। यह देख प्रतिमा हमेशा की तरह लोगों के साथ गाली-गलौच करने लगी और आनन-फानन में घर में ताला लगा कर निकल गई। 

PunjabKesari

प्रसाद ने बताया कि इसके बाद वहां मौजूद लोग किसी भी तरह से झोपड़ी के अंदर गये। घर से तेज बदबू आ रही थी। झोपड़ी की तलाशी के दौरान लोगों को मोहित की लाश झोपड़ी में ही दफन होने का पता चल गया। उन्होंने कहा कि शव का पता चलते ही अर्जुन ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोपी प्रतिमा को परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रतिमा से पूछताछ की, जिसमें महिला ने सारी कहानी से पर्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा ने बताया कि उसने मोहित का कत्ल कर अपनी घर के एक कमरे में गड्ढा कर दफन कर दिया और उस लाश के ऊपर एक महीने से खाना खाना बना रही थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर गड्ढे से मृतक का शव बरामद कर लिया है। शव पूरी तरह से गल चुका था। प्रसाद ने बताया कि हत्या के कारणों को अब तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में महिला से पूछताछ की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News