Delhi/Rohini Sector 3: नीचे पहरा देता रहा प्रेमी, ऊपर हुआ मौसा का कत्ल... दिल्ली के सनसनीखेज हत्याकांड से उठा पर्दा
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 09:14 AM (IST)
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 स्थित घर में 60 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। पुलिस को लूटपाट की आशंका है। मृतक राकेश खन्ना के घर में सामान बिखरा हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मृतक के साले की बेटी (भांजी) सिमरन ही थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सिमरन, उसके जिम मालिक प्रेमी हिमांशु, दो अन्य सहयोगियों चिराग और पारस को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच के अनुसार, राकेश खन्ना ने हाल ही में करीब 80 लाख रुपये की कीमत का अपना एक फ्लैट बेचा था और उन पैसों से सोना खरीद लिया था। इस बात की भनक जब सिमरन को लगी तो सोने की इसी बड़ी खेप को लूटने का प्लान बनाया। प्लान के तहत सिमरन ने अपनी मौसी (मृतक की पत्नी) और परिवार के अन्य सदस्यों को मेला दिखाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया, ताकि बुजुर्ग राकेश खन्ना घर में अकेले रह जाएं।
STORY | Delhi: Elderly man found dead at Rohini house; robbery suspected
— Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2026
A 60-year-old man was found dead under mysterious circumstances at his house in Rohini Sector 3, with police suspecting a robbery, police said on Wednesday.
Household articles were strewn about at the… https://t.co/aCDYzkCGhS
रिश्तेदारों के घर से बाहर निकलते ही सिमरन ने घर का सेंट्रल लॉक खोल दिया। इसके बाद चिराग और पारस घर के अंदर घुसे और अकेला पाकर राकेश खन्ना की हत्या कर दी। इस दौरान सिमरन और उसका बॉयफ्रेंड हिमांशु बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर बाहर पहरा देते रहे। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपियों ने घर की तलाशी ली, तो उनके हाथ केवल 1.5 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी ही लगी।
दरअसल, राकेश खन्ना ने 80 लाख रुपये के सोने को पहले ही किसी गुप्त स्थान पर छिपा रखा था, जिसकी भनक कातिलों को नहीं लग सकी। फिलहाल राकेश खन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और मामले की छानबीन जारी है।
