LPG Cylinder Price: क्या फिर महंगा होगा गैस सिलेंडर? चेक करें अपने शहर की कीमत

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 01:34 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश में LPG के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 1 जुलाई को कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। हालांकि, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही है, जिससे LPG के दामों में बढोतरी की संभावना है।

दिल्ली में LPG सिलेंडर का रेट

दिल्ली में आज घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 KG) की कीमत 942 रुपये है। वहीं 19 KG वाला कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2930 रुपये है।

देश के प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
PunjabKesari

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम
PunjabKesari

क्या और बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से विश्व के कई देश प्रभावित हो रहे है। Hormuz Strait के विवाद से  ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में भी LPG की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य विवाद

भारत में ऊर्जा का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए देश में कच्चा तेल, LNG और LPG का आयात होता है। अगर Hormuz Strait पर विवाद लंबे समय तक रहता है, तो भविष्य में गैस और ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News