Parliament Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच 12 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 11:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही के बीच हंगामे का कारण विपक्ष द्वारा राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति लेना है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यदि राहुल गांधी को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया, तो संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना मुश्किल होगा। विपक्षी नेताओं ने सदन की कार्यवाही से पहले एक अहम बैठक की, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) लाने की रणनीति पर भी गंभीर चर्चा हुई।

लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि सदन नारेबाजी के लिए नहीं, बल्कि सार्थक चर्चा के लिए है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरणों से जुड़े विवादों के कारण सदन में लगातार टकराव बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News