Delhi Budget 2026: रेखा गुप्ता सरकार का 'मेगा गिफ्ट'! 1.30 लाख बेटियों को मिलेगी साइकिल, मेधावियों को लैपटॉप
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:33 PM (IST)
Delhi Budget 2026 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में राज्य का सालाना बजट पेश करते हुए आम आदमी और भविष्य की पीढ़ी पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन को प्राथमिकता दी गई है साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए भारी फंड का प्रावधान किया गया है। इस बजट में बुनियादी ढांचे से लेकर नवजात शिशुओं और स्कूली छात्रों तक के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
बेटियों के लिए साइकिल और मेधावियों को लैपटॉप
शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने छात्राओं और मेधावी छात्रों के लिए खजाना खोल दिया है। कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली करीब 1 लाख 30 हजार छात्राओं को सरकार साइकिल देगी। इसके लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।10वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। दिल्ली के इतिहास में पहली बार राज्य का अपना सैनिक स्कूल खोला जाएगा ताकि यहां के बच्चे सेना में जाने के लिए तैयार हो सकें।
अनमोल योजना: नवजात बच्चों की सेहत का जिम्मा
स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार ने अनमोल योजना की शुरुआत की है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर बच्चे की 56 प्रकार की मेडिकल जांच बिल्कुल मुफ्त होगी। इसके लिए 25 करोड़ का फंड दिया गया है।अब ब्लड डोनर्स का रिकॉर्ड डिजिटल होगा। साथ ही रियल टाइम वेंटिलेटर रिकॉर्ड सिस्टम शुरू होगा जिससे मोबाइल पर ही पता चल सकेगा कि किस अस्पताल में आईसीयू बेड खाली हैं।
परिवहन: बजट का सबसे बड़ा हिस्सा
दिल्ली की रफ्तार को बढ़ाने के लिए परिवहन (Transport) को इस बार बजट का सबसे बड़ा भाग मिला है:
-
इलेक्ट्रिक बसें और मेट्रो: डीटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होगा।
-
फ्री बस यात्रा: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को जारी रखते हुए इसे सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया गया है।
बुनियादी सुविधाएं और हरियाली
-
अनधिकृत कॉलोनियां: इन कॉलोनियों में नागरिक सुविधाएं (सड़क, नाली, लाइट) विकसित करने के लिए बड़ा फंड जारी किया गया है।
-
93.5% घरों तक पानी: सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली के 93.5% घरों में पाइप से पानी पहुंच रहा है और बिजली कवरेज 100% हो चुका है।
-
बढ़ता हरित क्षेत्र: दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'ग्रीन कवर' बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।
बजट की बड़ी बातें
-
कुल बजट: ₹1,00,000 करोड़।
-
शिक्षा: 1.30 लाख बेटियों को साइकिल, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप।
-
स्वास्थ्य: 'अनमोल योजना' (56 फ्री टेस्ट) और डिजिटल वेंटिलेटर रिकॉर्ड।
-
सुरक्षा: दिल्ली का पहला अपना सैनिक स्कूल।
-
परिवहन: इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में भारी बढ़ोतरी।
