लोकसभा चुनाव 2019: आडवाणी को नहीं मिलेगा गांधीनगर से टिकट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2019 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली: गांधीनगर लोकसभा सीट गुजरात की सबसे अहम और वी.आई.पी. सीटों में से एक है। यह शहर न सिर्फ राज्य की राजधानी है बल्कि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ भी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी इस सीट से सांसद बनते रहे हैं और 2014 में भी उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी।

91 साल के हो चुके आडवाणी क्या 2019 में फिर से चुनावी समर में उतरेंगे, इसे लेकर भी सवाल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार आडवाणी की जगह किसी स्थानीय नेता को भाजपा चुनाव में उतारेगी। भाजपा हाईकमान ने इस बार मन बना लिया है कि न तो इस सीट से आडवाणी और न ही उनके किसी पारिवारिक सदस्य को यहां से टिकट मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News