लॉकडाउन: घरों में बंद भारत के लोगों ने गूगल पर सर्च किया यह सब कुछ

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में घरों में बंद लोगों ने गूगल पर कई तरह की चीजें सर्च की लेकिन सबसे ज्यादा लोगों ने कोरोना से जुड़ी बातें सर्च की। लोगों ने गूगल पर कोरोना होने का तरीका, से बचने के उपाय, लक्षण यहां तक कि इसके इलाज के लिए कौन-कौन सी दवा इस्तेमाल हो रही है सर्च किया। 

 

क्या लॉकडाउन बढ़ेगा
देश में 24 मार्च से लगाया गया लॉकडाउन का अब तीसरा चरण चल रहा है जो 17 मई को खत्म होगा। हर चरण से पहले लोगों ने गूगल पर सर्च किया कि क्या लॉकडाउन बढ़ेगा। तीसरा चरण खत्म होने को है और लोग अब भी यह Key word सर्च कर रहे हैं। क्या लॉकडाउन बढ़ेगा (lockdown extention)? अप्रैल महीने में तो लोगों ने इसे इतनी बार सर्च किया कि यह काफी ट्रेंड करने लग गया था। 

 

coronavirus 
कोरोना वायरस दुनियाभर में 16 मार्च को सबसे अधिक सर्च हुआ। इससे 5 दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस को एक महामारी घोषित किया था। भारत में 27 मार्च को कोरोना वायरस काफी सर्च किया गया। भारत में जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी राज्यों में गूगल पर मार्च में सबसे ज्यादा coronavirus लोगों ने सर्च किया। हालांकि बिहार, मध्य प्रदेश और केरल में इसे बहुत कम सर्च किया गया।

 

कोरोना वैक्सीन
कोरोना के दस्तक देते ही दुनिया भर में सबसे अधिक लोग वैक्सीन से जुड़े सवा सर्च कर रहे हैं।  हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, एंटीबॉडी, वेंटिलेटर और ब्लड प्लाज्मा को भी लोगों ने खूब सर्च किया। लोोगं के मन में कोरोना वायरस का इतना डर है कि उन्होंने कोरोना वायरस कैंसर, कोरोना वायरस अस्थमा, कोरोना वायरस डायबिटीज और कोरोना वायरस स्मोकिंग आदि सर्च किया कि इसका इन समस्याओं से प्रभावित लोगों पर कितना असर पड़ेगा। 

 

ये सवाल भी किए गए सर्च

  • क्या कोरोना वायरस के दौर में एसी चलाना सुरक्षित है?
  • छींक आना कोरोना वायरस का लक्षण तो नहीं है?
  • क्या सिर दर्द का कोरोना से संबंध या लक्षण है?
  • कोरोना के मरीज कितने दिन में ठीक होते हैं?
  • कोरोना वायरस के लक्षण हैं?
  • सूखा कफ क्या होता है?
  • भारत में कोरोना के कहां कितने मामले हैं?
  • प्लाज्मा थेरपी क्या है?
  • गले में खराश क्या होती है?

 

इन सवालों के अलावा कैसे वाले  (How to) सवाल भी खूब सर्च हुए

  • हैंड सैनिटाइजर कैसे बनाएं?
  • फैब्रिक से मास्क कैसे बनाएं?
  • अपने खुद के बाल कैसे काटें?
  • रोटी कैसे बनाएं?
  • जूम ऐप को इस्तेमाल कैसे करें?
  • केक कैसे बनाएं?
  • बिस्कुट केक और चॉकलेट क्रीम कैसे बनाएं
  • गोल-गप्पे, गुलाब जामुन और अन्य रेसिपी भी लोगों ने गूगल पर खूब सर्च की। इसके अलावा कोरोना में गर्म पानी, घरेलु नुस्खे के कितने फायदे आदि भी काफी सर्च किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News