दिल्ली में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले कुछ घंटों में आंधी और बारिश का अनुमान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में मंगलवार को मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी कर अगले कुछ घंटों को दौरान अधिकांश जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में मंगलवार सुबह भी हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में एक मिमी और आयानगर में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज क्षेत्र में बारिश 'नगण्य' रही। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News