दक्षिण कश्मीर को छोडक़र शेष घाटी मे जनजीवन सामान्य

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 03:27 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और मध्य कश्मीर के कनगन क्षेत्र को छोडक़र शेष घाटी में शनिवार को आम जनजीवन सामान्य हो गया। घाटी में अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों और कश्मीर आर्थिक गठबंधन (के.ई.ए.) द्वारा बुलाई गई हड़ताल के कारण शुक्रवार को आम जनजीवन प्रभावित रहा। पुलवामा में गत रात सुरक्षाबलो के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल आतंकी पर हिंसा की आशंका के चलते प्रशासन ने आज पुलवामा में धारा 144 सी.आर.पी.सी. के तहत प्रतिबंध लागू कर दिए। उधर, गांदरबल जिला के कनगन इलाके में भी प्रतिबंध रहें। यहां कुछ दिनों पहले पुलिस कार्रवाई में युवक की मौत के बाद तनाव चल रहा हैं। 

 


माइक्रो ब्लॉगगिंग साइट ट्वीटर पर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने और शांति को सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से सहयोग की मांग की जाती हैं। आज आपको पुलवामा के हिस्सों और कनगन में प्रतिबंध दिखेंगे। जहां यह असुविधा का कारण हैं, हम आश्वासन देते हैं कि यह प्रतिबंध अस्थायी हैं। सहयोग के लिए 100 डायल करें। 

पुराने शहर में भी प्रतिबंध हटा
शहर-ए-खास और पुराने शहर सहित श्रीनगर में आज दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले। यहां गत रात किसी भी तरह के अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रतिबंध लगाए गए थे। शहर के मुख्य व्यावसायिक केन्द्र लालचौक और आसपास के इलाकों में व्यापारिक गतिविधयां सामान्य रही जबकि सडक़ों पर यातायात बहाल हो गया। 
उधर उतर कश्मीर के मुख्य शहरों और तहसीलों में भी सामान्य गतिविधियां बहाल हो गई। हालांकि, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और सी.आर.पी.एफ. जवानों को तैनात किया गया। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान फिर से खुले जबकि सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रहा। 


अनंतनाग में भी जीवन सामान्य हुआ
वहीं, अनंतनाग और कुलगाम जिला में भी हड़तालों और प्रतिबंधों की वजह से लगभग एक सप्ताह तक आम जनजीवन ठप्प रहने के बाद आज सामान्य हो गया। इसके अलावा बडगाम में भी व्यापारिक और अन्य गतिविधियां सामान्य रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News