LG और केजरीवाल में फिर छिड़ी जंग!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2016 - 01:53 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बीच आज नया विवाद शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य सचिव तरुण सेन और लोक निर्माण सचिव सर्वज्ञ श्रीवास्तव का तबादला किया गया है। सेन की जगह चंद्राकर भारती और श्रीवास्तव के स्थान पर अश्वनी कुमार को नियुक्त किया गया है। 

बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तबादले नहीं करने का आग्रह किया था। इन तबादलों के बाद केजरीवाल ने जंग पर ट्वीट कर निशाना साधा और कहा कि उपराज्यपाल ने कई अधिकारियों के तबादले कर दिए यहां तक कि इन तबादलों की फाइल मुख्यमंत्री और किसी अन्य मंत्री को नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि क्या यही नरेन्द्र मोदी का लोकतंत्र है। गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्ययालय ने अपने हाल के एक आदेश में राज्यपाल को दिल्ली में प्रशासनिक मामलों का सर्वेसर्वा करार दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News