OMG! मछुआरों के जाल में फंसी इतनी बड़ी मछली, देखकर दंग रह गए लोग

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 06:52 PM (IST)

पटनाः बिहार के सीवान जिले में मछली पकड़ते समय उस वक्त मछुआरों के होश उड़ गए जब छोटी मछली की जगह 60 किलो की मछली जाल में फंस गई। मछली के आकार को देखकर मछुआरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतनी बड़ी मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जाल खींचते समय डर रहे थे मछुआरे 
जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के दरौली प्रखंड के सरयू नदी में कुछ मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब उन्हें जाल में मछली फंसने का अंदाजा हुआ तो उन्होंने जाल को खींचना शुरू किया जाल इतना भारी था कि वह असमंजस में पड़ गए। मछुआरों के मन में यह डर भी था कि कहीं मछली के स्थान पर कोई खतरनाक जीव जाल में ना फंस गया हो। 

जाल में फंसी थी 60 किलो की गोछीटा मछली 
इसके बावजूद सब मछुआरों ने जोर लगाकर जाल को नदी से बाहर खींचा। उसके बाद जो देखा सब की आंखें फटी रह गई। जाल में 60 किलो की गोछीटा मछली फंसी हुई थी। मछुआरों का कहना है कि नदी में पानी की कमी होने के कारण यह मछली जाल में फंस गई वरना इस मछली को पकड़ना बहुत मुश्किल होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News