जानिए किस धर्म से ताल्लुक रखती है प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की पत्नी अवीवा बेग

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 05:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क :  प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेहान ने अपनी लंबे समय से चली आ रही रिलेशनशिप को अगले कदम तक ले जाते हुए अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। दोनों सात साल से एक-दूसरे के साथ हैं और अब अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देना चाहते हैं।

किस धर्म से हैं अवीवा? 

अवीवा बेग के धर्म और सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर भी चर्चा चल रही है। उनका सरनेम ‘बेग’ आम तौर पर भारत और पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय, खासकर मुगल वंश से जुड़े लोगों में पाया जाता है और इसे उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा वाला माना जाता है। यह नाम उज्बेकिस्तान, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान और भारत के उत्तरी हिस्सों और कश्मीर में भी प्रचलित है। उत्तर भारत और पाकिस्तान में बेग सरनेम वाले अधिकांश लोग सुन्नी मुस्लिम समुदाय से आते हैं। वहीं, रेहान वाड्रा के पिता रॉबर्ट वाड्रा बिजनेसमैन हैं। उन्हें पहले क्रिश्चन धर्म से माना जाता था, और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया।

यह भी पढ़ें - प्रियंका गांधी की बहु अवीवा बेग की वो तस्वीरें जो बिकती है 30 से 40 हजार रुपये तक... देखिए उनकी खास फोटोग्राफी

पेशे से क्या काम करती हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और पेशे से प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल और लिंक्डइन से पता चलता है कि उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमेनिटीज की पढ़ाई भी पूरी की है।

अवीवा फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी Atelier 11 की को-फाउंडर हैं। यह कंपनी भारतभर में कई एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के लिए काम करती है। उनकी फोटोग्राफी में रोजमर्रा की जिंदगी की सादगी और जटिलता का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलता है।

अवीवा ने अपनी फोटोग्राफी की कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। इनमें शामिल हैं:

  • मेथड गैलरी 2023 के साथ 'यू कैन नोट मिस दिस'
  • इंडिया आर्ट फेयर यंग कलेक्टर प्रोग्राम में 'यू कैन नोट मिस दिस'
  • द कूरम क्लब 'द इल्यूजरी वर्ल्ड' (2019)
  • इंडिया डिज़ाइन ID और के2 इंडिया (2018)

उनके काम को कला प्रेमियों और कलेक्टर्स से खूब सराहना मिली है।

पेशेवर अनुभव

फोटोग्राफी के अलावा, अवीवा ने मीडिया और कम्यूनिकेशन में भी काम किया है। उन्होंने PlusRymn में इंटर्नशिप, PROPAGANDA में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, आर्ट चेन इंडिया में मार्केटिंग इंटर्न और I-Parliament के द जर्नल में चीफ-इन-एडिटर के रूप में काम किया है। इसके अलावा वह वर्व मैग्जीन इंडिया और क्रिएटिव इमेज मैग्जीन में भी इंटर्नशिप कर चुकी हैं।

अवीवा की अन्य रुचियां

फोटोग्राफी के अलावा, अवीवा को फुटबॉल में भी गहरी रुचि है। उन्होंने नेशनल लेवल पर फुटबॉल खेला है। उनकी कलात्मक और खेल दोनों ही प्रतिभाएं उन्हें एक बहुमुखी शख्सियत बनाती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News